Editor-In-Chief

spot_imgspot_img

सेक्टर 53/54 वी3 डिवाइडिंग रोड पर सेंटर वर्ज पर रेलिंग की मरम्मत और पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

Date:

चंडीगढ़,08 सितम्बर,(हरप्रीत सिंह जस्सोवाल):- सेक्टर 53/54 वी3 डिवाइडिंग रोड के सेंटर वर्ज पर रेलिंग की मरम्मत और पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्धघाटन फर्नीचर मार्किट सेक्टर 53-54 के प्रेसिडेंट कुलबीर सिंह ने किया। इस अवसर पर वार्ड नम्बर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी भी उपस्थित थे।

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि इसकी रिपेयर का काम काफी देर से पेंडिंग था। टेंडर अप्रूव होने के बाद इस काम की शुरुआत की गई है। पेवर ब्लॉक लगने से इस एरिया में साफ सफाई नजर आएगी और देखने से भी सुंदर लगेगा। उन्होंने कहा कि रेलिंग की रिपेयर का काम जन सुरक्षा के मद्देनजर करवाया जा रहा है। इससे रोड एक्सीडेंट में काफी कमी आएगी।

नही तो बीच बीच मे रेलिंग टूटी फूटी होने से एकदम से सडक क्रॉस कर कोई आ जाता था, जिससे वाहन चालक को एकदम से गाड़ी कंट्रोल करने में दिक्कत आती थी, और एक्सीडेंट होने का अंदेशा बना रहता था या एक्सीडेंट हो जाता था।अब रेलिंग की रिपेयर हो जाने से रोड एक्सीडेंट का खतरा लगभग न बराबर होगा।फर्नीचर मार्किट सेक्टर 53-54 के प्रेसिडेंट कुलबीर सिंह ने कहा कि रेलिंग की रिपेयर होने से सड़क दुर्घटना का खतरा कम हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

11 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ਪੱਛਮੀ ਗੜਬੜੀ ਦੇ ਸਰਗਰਮ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉੱਤਰੀ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ ਸੀਤ ਲਹਿਰ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 08 ਦਸੰਬਰ (ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਸੋਵਾਲ):- ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਠੰਡ...

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਸਵਾਈਨ ਫਲੂ ਦੀ ਦਸਤਕ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 08 ਦਸੰਬਰ (ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਸੋਵਾਲ):- ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਪਿਛਲੇ...

10 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ‘ਤੁਹਾਡੇ ਦੁਆਰ’ ਸਕੀਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 08 ਦਸੰਬਰ (ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਸੋਵਾਲ):- 10 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ...