Editor-In-Chief

spot_imgspot_img

चंडीगढ़ की टीवी पॉलिसी की अहम बैठक में टू व्हीलर विक्रेताओं को मिला रिलीफ ,75 परसेंट पेट्रोल व 25 परसेंट ई वी पर बनी सहमति

Date:

चंडीगढ़,(हरप्रीत सिंह):- चंडीगढ़ में पेट्रोल से चलने वाले टू व्हीलर वाहनों पर अभी नहीं लगेगी पाबंदी, इलेक्ट्रिक पॉलिसी पर उठे सवाल चंडीगढ़ में पेट्रोल से चलने वाले टू व्हीलर वाहनों पर अभी पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। यूटी प्रशासन ने इलेक्ट्रिक नीति में संशोधन करके राहत प्रदान की है। चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता ने ही इलेक्ट्रिक नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ चंडीगढ़ के वाहनों के लिए ही नीति क्यों बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वाहनों पर कैपिंग नहीं होनी चाहिए।

यूटी प्रशासन ने इलेक्ट्रिक नीति में संशोधन करके राहत दी है। ऐसे में अब जो पेट्रोल से चलने वाले टू व्हीलर पर पाबंदी लग रही थी अब वह जल्दी से नहीं लगेगी। इसी के साथ निर्णय लिया गया है कि 75 फीसद पेट्रोल से चलने वाले दो पहिया वाहन और 25 फीसद इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन रजिस्टर्ड होंगे।

जबकि पहले इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पंजीकृत का कोटा 75 फीसद रखा गया था। सोमवार को सलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है। बैठक में अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में नगर निगम के मेयर अनूप गुप्ता ने इलेक्ट्रिक नीति पर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने सलाहकार को कहा कि दूसरे राज्यों से प्रतिदिन 5,00,000 वाहन आ रहे हैं। वह वाहन पेट्रोल और डीजल से चलने वाले हैं। ऐसे वाहनों पर पाबंदी लगाने के लिए क्या किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ ਚੰਡੀਗੜ...

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਲੁਧਿਆਣਾ 19 ਜੂਨ...

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ...