Editor-In-Chief

spot_imgspot_img

वेव एस्टेट मोहाली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

Date:

मोहाली,07/09/2023,(हरप्रीत सिंह जस्सोवाल):- सनातन धर्म मंदिर एवं वेलफेयर सोसायटी वेव एस्टेट सेक्टर 85-99 मोहाली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया जिसमें पूर्व मंत्री व पंजाब भाजपा के प्रदेश वाइस प्रेसिडेंट सरदार श्री बलबीर सिंह सिद्धू एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम मे भाग लिया।

यह जानकारी देते हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर एवं वेलफेयर सोसायटी वेव एस्टेट सेक्टर 85-99 के चुनाव के बाद यह पहला कार्यक्रम था, जिसको अध्यक्ष सतनारायण शर्मा, महासचिव गुलशन सूद और कैशियर आरडी शर्मा की अगवाई मे वेव एस्टेट निवासियों के सहयोग से आयोजित
किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख धार्मिक कलाकार नवीन शर्मा जी समाना ने भजन, कथा व गीत सुनाकर माहौल को आनंदमय बना दिया और संगतों को निहाल किया।

Shri Krishna Janmashtami

इस मौके पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज शर्मा,कानूनी सलाहकार एडवोकेट डीएस विरक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन सचदेवा, उपाध्यक्ष अशोक गर्ग, सीए अनिल गुप्ता, इंद्रजीत सिंह ढिल्लों एमसी, कमलप्रीत सिंह बंटी एमसी, गुरप्रीत सिंह सन्नी, हरमिंदर सिंह, प्रिंस, जोगिंदर भाटिया, आशु ठाकुर, दीपक कुमार, मलजिंदर सिंह, सुरिंदर पराशर, चंदन कुमार, आर.एन. दास, राजेश कुमार असीम खुंगर, जितिंदर सिंह चौधरी और वेव एस्टेट सेक्टर 85 और 99 मोहाली के सभी ब्लॉकों/क्षेत्रों से आए विभिन्न अतिथि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ ਚੰਡੀਗੜ...

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਲੁਧਿਆਣਾ 19 ਜੂਨ...

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ...