Editor-In-Chief

spot_imgspot_img

मोहाली में पिटबुल ने महिला को काटा: एक घंटे तक नौंचते रहे कुत्ते; चेहरा खाया, शरीर पर अनेक जख्म, शादी में गया था परिवार

Date:

मोहाली,09 दिसंबर,(हरप्रीत सिंह जस्सोवाल):- पंजाब के मोहाली के कस्बा खरड़ स्थित गुरु तेग बहादुर नगर में घर में सफाई करने वाली एक महिला पर घर के ही दो पालतू पिटबुल कुत्तों में हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला राखी के चेहरे का आधा हिस्सा खा लिया। लगभग एक घंटे तक कुत्ते उसे नौंचते रहे। उसकी गर्दन, पेट, हाथ, जांघ और दोनों टांगों पर भी बुरी तरह से काटने के जख्म हैं। महिला जिस घर में काम करती थी, उसे घर का मालिक शादी में गया हुआ था। पहले ही दिन वह घर में सफाई करने पहुंची थी।

गुरु तेग बहादुर नगर में रहने वाला प्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ बेटे की शादी समारोह में गया था। उसके घर पर उसकी सास अकेली थी। दोपहर को उनके रिश्तेदार कुत्तों को ब्रेड और दूसरा खाना खिला कर गए थे। दोपहर बाद लगभग 4:00 बजे नौकरानी राखी जैसे ही घर में दाखिल हुई तो खुले घूम रहे पिटबुल कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते उसके चेहरे का आधा हिस्सा काट कर खा गए। उसके गर्दन पर भी जख्म के निशान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ ਚੰਡੀਗੜ...

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਲੁਧਿਆਣਾ 19 ਜੂਨ...

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ...