Editor-In-Chief

spot_imgspot_img

आगमी लोकसभा चुनावों को लेकर वार्ड 9 के गांव दड़वा में हुई कांग्रेस की बैठक

Date:

चंडीगढ़,27 अगस्त,(हरप्रीत सिंह जस्सोवाल):-   2024 में आगमी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। रविवार को हुई गांव दड़वा में बूथ स्तर की बैठक भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्यवक आशीष गजनवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गांव के पुराने कांग्रेसी नेताओ ने शिरकत की। आशीष ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल जी एवम प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर लक्की जी के दिशानिर्देश इस बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमे लोकसभा चुनाव हेतु गांव के पुराने और वरिष्ठ नेतागणों के साथ चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की गई। उन्होंने बताया की 2024 का चुनाव कांग्रेस पार्टी पवन बंसल जी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने बताया कि आज चंडीगढ़ की जनता हर क्षेत्र में त्रस्त है, आज जनता महंगाई, बेरोजगारी, भाजपा शासित नगर निगम द्वारा आमजन पर थोपे जा रहे तरह तरह के टैक्स और गांवों में आ रही पानी,बिजली और खराब सड़के जैसी परेशानियों से परेशान होकर जनता इस बार भाजपा को सत्ता से निकाल कर फेंकने वाली है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ एक लावारिस शहर बन गया है क्योंकि यहां की सांसद लोगो से दूरी बनाए रखी हुई है। न ही वो कोविड जैसी महामारी में दिखाई दी और ना ही चंडीगढ़ की आमजन की आवाज संसद में उठती दिखी। जिसके कारण आज चंडीगढ़ की हालत खस्ता है। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरिंदर प्रसाद ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एक जुट है।

और जल्द ही वार्ड नं 9 की बूथ कमेटी का गठन करने जा रहे है और वार्ड में छोटी छोटी नुक्कड़ बैठकों का अयोजन जल्द करेंगे। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर लक्की जी खुद उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर गांव के वरिष्ट कांग्रेसी नेता डॉक्टर गजनवी, चैत राम, गुरदियाल सिंह, प्रदेश सचिव केशो राम पारचा, जिला महासचिव इफ्तेकर जनता, सोनू सिंह, सुमेरी लाल,अयूब खान, महिला कांग्रेस अध्यक्षा डोरोथी रंगा,शशि बाला,संदीप सन्नी, छोटे लाल, मजरुल अहमद, गोल्डन,मोहित आदि कांग्रेस के नेतागण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ ਚੰਡੀਗੜ...

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਲੁਧਿਆਣਾ 19 ਜੂਨ...

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ...