Editor-In-Chief

spot_imgspot_img

वूमेन केयर फाउंडेशन एवं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया हेल्थ चेकअप कैम्प

Date:

चंडीगढ़,10 सितम्बर,(हरप्रीत सिंह जस्सोवाल):- आज वूमेन केयर फाउंडेशन एवं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से शेल्बी हॉस्पिटल के सहयोग से सेक्टर 38 हेल्थ चैप्टर हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कनेटी अध्यक्ष एच एस लक्की मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर पार्षद जसबीर बंटी भी उपस्थित थे। इस हेल्थ चेकअप कैम्प में लोगों का ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, शुगर एवम सभी टेस्ट फ्री किए गए।

इस मौके पर डेंटल, मेडिसिन और गायनी डॉक्टर ने लोगों की जांच की। इस कैम्प में लगभग 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। डाक्टर्स ने न केवल इनके स्वास्थ्य की जांच की, बल्कि जांच में सामने वाले लक्षण के अनुसार परामर्श भी दिया।

वूमेन केयर फाउंडेशन एवं चंडीगढ़ प्रदेश

वुमेन केयर फाउंडेशन की प्रधान सोनिया जायसवाल ने बताया कि उनकी संस्था की तरफ से लगातार ऐसे कैंप लगते आ रहे हैं और भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। उनका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन और फिटनेस के प्रति प्रेरित करना है, जिससे की वो हेल्थी और खुशनुमा लाइफ व्यतीत करें। कैम्प के दौरान लोगों को बताया गया कि किस प्रकार हम रोज की जीवनशैली में सैर, नियमित व्यायाम और हेल्थी डाइट से अपने जीवन मे बदलाव ला सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ ਚੰਡੀਗੜ...

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਲੁਧਿਆਣਾ 19 ਜੂਨ...

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ...