Editor-In-Chief

spot_imgspot_img

पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में जस्टिस संत प्रकाश ने संभाला पद

Date:

पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में जस्टिस संत प्रकाश ने संभाला पद

चंडीगढ़, 31 मार्च ( हरप्रीत सिंह जस्सोवाल )

जस्टिस संत प्रकाश ने आज पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के कार्यालय सैक्टर-34, चंडीगढ़ में पंजाब और यू.टी. चंडीगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद संभाला।

जस्टिस संत प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि उनकी प्राथमिकता मानव अधिकार एक्ट के उद्देश्यों की पालना करवाना होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से इस एक्ट के नियमों के अंतर्गत लोगों को इंसाफ़ देना सुनिश्चित बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी और लोगों की समस्याओं का उपयुक्त समाधान निकाला जाएगा।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस जि़म्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
इस अवसर पर पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के सचिव श्री वरिन्दर कुमार, विशेष डी.जी.पी श्री प्रबोध कुमार, ए.आई.जी श्री नवीन सैनी, विशेष सचिव श्री देवी दास शर्मा, डी.सी.एफ.ए श्री अलोक प्रभाकर और सुपरीटेंडैंट श्री बलदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
—————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ

ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਮੁਸੀਬਤ ਚੰਡੀਗੜ...

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

ਡੀਐਸ ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਲੁਧਿਆਣਾ 19 ਜੂਨ...

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਫਰਜ਼ੀ ਭਰਤੀ ਘੁਟਾਲੇ...